पेज

शुक्रवार, 20 मार्च 2020

पिहोवा में बड़े भाई ने छोटे को चाकू से गोदा; कपड़ों पर लगे खून के धब्बों से पकड़ा गया आरोपी


कुरुक्षेत्र-पिहोवा.गांव अरुणाय में गुरुवार को बड़े भाई ने ही अपने छोटे भाई का कत्ल कर दिया। चाकू से हत्या कर शव को घर के बाहर नाले में फेंक दिया। इसके बाद शोर मचाया कि कोई उसके भाई की हत्या कर गया, लेकिन जल्द ही उसका भंडाफोड़ हो गया। शक की सूई उसी पर घूमी। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूरी सच्चाई उगल दी। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया। पता चला कि दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से कहासुनी हो रही थी। इसी कहासुनी के चलते उसने यह कदम उठाया। आरोपी शराब का आदी है। इसकी वजह से उसकी भाई और परिजनों से भी लड़ाई होती रहती थी।

मृतक की शिनाख्त करीब हरदीप सिंह (34) के रूप में हुई। पुलिस ने पिता हरिकिशन की शिकायत पर बेटे दलजीत के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। गुरुवार सुबह हरदीप का शव घर के बाहर नाले में पड़ा था। इससे पहले दलजीत ने अपने पिता को बताया कि हरदीप गायब है। पिता हरिकिशन एक दुकान पर चौकीदार है। रात को वह चौकीदारी करने चला गया था। सुबह दलजीत ने बताया कि हरदीप मिल नहीं रहा है। जिस पर हरिकिशन दुकान से लौट आया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की, तो घर के बाहर ही हरदीप का शव नाले में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चाकू से गोदने के निशान थे। उधर, जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दलजीत व हरदीप के बीच भी दो तीन दिन से झगड़ा चल रहा था। जिस पर दलजीत पर शक की सूई घूमी। इसी बीच आंगन में पुलिस को कपड़े सूखते हुए मिले। देखा तो कपड़ों पर खून के धब्बों के निशान थे।

प्रतीकात्मक फोटो।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends