पेज

शनिवार, 7 मार्च 2020

मॉक ड्रिल में कार्रवाई के बारे में दी गई जानकारी


बोकारो | होली के मद्देनजर बोकारो पुलिस ने शुक्रवार की शाम बोकारो पुलिस केन्द्र के प्रांगण में एंटी राइट कंट्रोल को लेकर मॉक ड्रिल किया। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों को विपरीत परिस्थिति में की जाने वाली कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई और उससे निपटने की क्षमता का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस केन्द्र परिसर में बोकारो के पुलिस अधीक्षक पी मुरूगन की उपस्थिति दंगे की परिस्थिति उत्पन्न की गई और इससे निपटने के लिए कार्रवाई करने का अभ्यास हुअा।

शुक्रवार को शाम चार बजे बोकारो पुलिस केन्द्र में बोकारो पुलिस की मॉकड्रिल कर दंगे को रोकने के लिए तैयारी काे परखा गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को दंगाें के दौरान बरती जानेवाली सावधानियों के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी।

मॉक ड्रिल में शामिल अफसर।

Bokaro News - information given about the action in mock drill



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends