शुक्रवार, 13 मार्च 2020

बीकानेर में 6 दिन में 7 हजार विदेशी सैलानी आए, जहां गए वहां साेडियम हाईपाेक्लाेराइट छिड़का


बीकानेर.काेराेना प्रभावित देशाें से आने वाले सैलानियाें की संख्या में कमी नहीं हाे रही है। ऐसे में अब बीकानेर सहित प्रदेश के अधिकतर शहराें में सिर्फ बचाव ही एकमात्र उपाय रह गया है। लाेगाें काे जहां अपने स्तर पर स्वच्छता और हाइजीन का ख्याल रखना हाेगा वहीं स्वास्थ्य महकमा उन सभी जगहाें काे डिसइन्फेक्टेड करने में जुटा है जहां-जहां विदेशी सैलानी जा रहे हैं।

बुधवार से शुरू की गई इस मुहिम में स्वास्थ्य विभाग की टीमाें ने जूनागढ़, पीबीएम हाॅस्पिटल आदि इलाकाें में डिसइन्फेक्शन की कार्रवाई शुरू की। इस कार्रवाई में साेडियम हाइपाेक्लाेराइट का छिड़काव दीवाराें से लेकर फर्श तक किया जा रहा है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपाेर्ट सहित सभी हाॅस्पिटलाें में इसी कैमिकल से पाैंछा लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बीकानेर में हालांकि काेराेना का एक भी राेगी अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन यहां ठहरकर निकले इटली के 16 अाैर हांगकांग की एक नागरिक में इस बीमारी की पुष्टि हाे चुकी है। इतना ही नहीं हर दिन लगातार संक्रमण वाले देशाें से सैलानी बीकानेर पहुंच रहे हैं।

सैलानियाें की स्क्रीनिंग की गई

लालगढ़ पैलेस में पहुंचे सैलानियाें की स्क्रीनिंग कर रहे स्वास्थ्य अधिकारियाें ने उनका टैंपरेचर मापा। पल्स देखी। खांसी-जुकाम के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया, मास्क पहनकर ही घूमने निकलें। भीड़भाड़ से दूर रहें। लाेगाें से हाथ नहीं मिलाएं बल्कि दाेनाें हाथ जाेड़कर उन्हें नमस्ते कहें। यह प्रक्रिया सभी सोैलानियाें की बताई जा रही है।

बीकानेर हाेकर गुजरे 17 सैलानियाें में हाे चुकी है काेराेना संक्रमण की पुष्टि

राजस्थान के बीकानेर जिले में काेराेना वायरस का डर इसलिए ज्यादा है क्याेंकि यहां एक दिन ठहरकर गुजरे इटली के 16 लाेगाें में इस बीमारी की पुष्टि हुई थी। इसी तरह यहां से गई हांगकांग की एक महिला में भी काेराेना पाया गया था। ये सभी सैलानी शहर के कई हिस्साें में घूमे। सैकड़ाें लाेग इनके संपर्क में अाए। इसके बाद भी लगातार हर दिन नए सैलानी अा रहे हैं। घूम रहे हैं। फिलहाल प्रशासन पूरी सर्तकता बरत रहा है। और सैलानियों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है।

हाईरिस्क वाले इलाके में छिड़काव

सीएमएचओ डाॅ. बी.एल. मीणा ने बतााया किसाेडियम हाइपाेक्लाेराइट से डिसइन्फेक्शन की प्रक्रिया शुरू की है। गुरुवार से टीमाें की संख्या बढ़ाकर शहर के हर हाईरिस्क वाले इलाके में छिड़काव का प्रयास हाेगा। हाॅस्पिटल्स काे इसी कैमिकल से सफाई के लिए पाबंद किया गया है। लाेग अपना ख्याल रखें। दूरी बनाए रखें। हाथ धाेएं। खांसते-छींकते वक्त रुमाल रखें। भीड़ में जाए ताे मास्क पहन लें।

सैलानियों को हिदायत : हाथ न मिलाएं, ऐसे नमस्ते करें।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends