पेज

रविवार, 29 मार्च 2020

होम डिलीवरी के लिए 6 कंपनियों के 25 नंबर दिए, इनमें आधे बंद


(गौरव शर्मा)इंदौर.कर्फ्यू में किराना और अन्य जरूरी सामान लाेगाें तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासन ने होम डिलीवरी शुरू करवाई। इसके लिए ऑनडोर, डी-मार्ट, मेट्रो कैश, बिग बाजार, विशाल मेगा मार्ट, रिलायंस फ्रेश कंपनियों के 25 से ज्यादा नंबर जारी किए थे, लेकिन इनमें से ज्यादातार नंबर काम ही नहीं कर रहे। एेसे में उन लोगों की फजीहत हो रही है जो सोशल डिस्टेेंसिंग का पालन करने के लिए घर से बाहर नहीं निकल रहे। भास्कर ने इस नंबरों पर कॉल किया तो यह बात सामने आई कि 25 से ज्यादा नंबर में से 14 तो बंद हैं। जो चालू हैं, उनमें ज्यादातर पर कॉल रिसीव नहीं हो रहे। डी-मार्ट ने अभी होम डिलीवरी के लिए मना कर दिया। कहा कि कंपनी यह सुविधा दो दिन बाद शुरू करेगी। वहीं, विशाल मेगा मार्ट (अन्नपूर्णा रोड) ने कहा कि होम डिलीवरी होगी, लेकिन एक किमी क्षेत्र के अंदर। राशन की डिलीवरी भी बुकिंग के दो दिन बाद मिलेगी।

डी-मार्ट : दो दिन बाद डिलीवरी देंगे, अभी स्टोर से ले सकते हैं सामान

डी-मार्ट के लक्ष्मीबाई नगर स्थित स्टोर में कॉल कर सामान के आॅर्डर के लिए कहा तो कहा गया कि अभी होम डिलीवरी शुरू नहीं की है। दो दिन बाद शुरू हो सकती है। अभी आप स्टोर पर आ जाइए। यह रात आठ बजे तक खुला रहता है। राजेंद्र नगर स्थित स्टोर का नंबर आउट अॉफ सर्विस बताया। वहीं, कनाड़िया अौर निपानिया स्थित स्टोर का नंबर लगातार व्यस्त ही रहा।

ऑनडोर : बताते रहे- आपका कॉल महत्वपूर्ण है

अॉनडोर के तीन में से दो नंबर बंद मिले। एक नंबर पर कॉल अॉटो जनरेट है। इस पर सुनाई दिया कि आपकी कॉल कस्टमर केयर अधिकारी को ट्रांसफर कर रहे हैंं। वे जल्द संपर्क करेंगे। कॉल महत्वपूर्ण है, लेकिन काफी देर तक कॉल रिसीव नहीं हुआ। कालानी नगर निवासी सुषमा अग्रवाल के अनुसार, दो दिन से कॉल रिसीव नहीं किया।

रिलायंस फ्रेश : चार नंबर, किसी पर रिसीव नहीं
रिलायंस फ्रेश (बाॅम्बे हॉस्पिटल) के दो नंबर में से एक बंद था। दूसरे पर कॉल रिसीव ही नहीं किया। वहीं, रिलायंस फ्रेश के पलासिया स्थित स्टोर मेंं भी यही स्थिति रही।

मेट्रो कैश : छह नंबर बंद, दो पर रिसीव नहीं

देवास नाका स्थित मेट्रो कैश एंड कैरी के आठ नंबर दिए हुए हैं। इनमें से छह नंबर बंद मिले। दो नंबर पर कॉल रिसीव ही नहीं किया। विजय नगर निवासी अभिषेक ने बताया कि दो दिन से यही स्थिति है। परेशान होकर उन्हें बाहर निकलकर राशन लाना पड़ा।

बिग बाजार : लैंडलाइन नंबर व्यस्त, तीन बंद

जो चार नंबर जारी किए, उनमें से लैंडलाइन लगातार व्यस्त ही रहा। बाकी सभी फोन बंद मिले। राजेंद्र नगर निवासी लखन का कहना है कि संकट के समय में भी प्रशासन के निर्देशों का पालन स्टोर से जुड़े लोग नहीं कर रहे हैं।

विशाल मेगा मार्ट : डिलीवरी तो होगी पर एक किमी में, सामान भी दो दिन बाद मिलेगा

अन्नपूर्णा रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के नंबर पर कॉल किया। इससे जुड़े संचालक ने कहा कि आप सामान की लिस्ट दे दीजिए। हम डिलीवरी करवा देंगे। डिलीवरी कहां करना है, यह पूछने पर जब अग्रसेन नगर का पता बताया तो उन्होंने कहा कि डिलीवरी सिर्फ एक किमी के अंदर ही होगी। सामान भी दो दिन बाद मिलेगा। वहीं, विजय नगर स्थित विशाल मेगा मार्ट का नंबर आउट अॉफ सर्विस बताया।

डीमार्ट


Read more click here All News

Bihar
Bollywoodnews
ChandigarhHimachal
Chhattisgarh News
Delhi News
Enter National
Haryana
Healthnews
Jharkhand News
Lifestylenews
Madhya Pradesh
National
Punjab News
Rajasthan News
Sportsnews
Utar Pradesh

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends