बुधवार, 25 मार्च 2020

भीड़ लगा बांट रहे थे मास्क, पप्पू यादव अाैर 50 समर्थकों पर केस


पटना. लॉकडाउन के दौरान मजमा लगाकर मास्क बांट रहे जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव और उनके 50 सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रेमचंद गोलंबर के पास टेंट लगाकर वे मास्क बांट रहे थे। कदमकुआं पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को आगाह किया लेकिन काेई हट नहीं रहा था। जाप के कार्यकर्ता मास्क बांटते रहे। पुलिस इसके बाद सख्ती से पेश आई और सभी को वहां से हटाया। थानेदार निशिकांत निशि ने कहा कि उनके खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

331 गाड़ियों से वसूला गया साढ़े 4 लाख जुर्माना, 22 वाहन जब्त

मंगलवार को पुलिस बेमतलब सड़क पर निकले लोगों से सख्ती से पेश आ रही थी। कई इलाकों में तफरी कर रहे लोगों पर डंडे भी बरसाए। दिन भी शहर में सघन वाहन जांच की गई। 331 वाहनों से साढ़े चार लाख का जुर्माना वसूला गया। वहीं 22 वाहनों को जब्त किया गया। विभिन्न थाना इलाकों में पुलिस ने 30 दुकानों को बंद कराया। वहीं आठ दफ्तरों को भी बंद कराया। बताया गया कि ये दुकानें और ऑफिस जरूरी सेवाओं के अंदर नहीं आते थे। इन दुकानों और ऑफिसों को हिदायत देकर बंद करवा दिया गया। एसएसपी ने कहा कि जो जरूरी सेवा में नहीं आते हैं वे दुकान या दफ्तर नहीं खुले। बुधवार से हिदायत नहीं दी जाएगी। पुलिस सीधे कार्रवाई करेगी।
पप्पू यादव (फाइल फोटो)




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends