बुधवार, 18 मार्च 2020

पंजाब में दाे अप्रैल से 25% सस्ती हो सकती है घरेलू बिजली, स्लैब बदलने का प्रस्ताव


जालंधर (प्रवीण पर्व).दो अप्रैल से घरेलू बिजली 25 फीसदी तक सस्ती हो सकती है क्योंकि बिजली का नया टैरिफ 2 अप्रैल को आने की संभावना है। पावरकाॅम की रेगुलेटरी कमिशन को दी गई नए वित्त वर्ष में बिजली टैरिफ में बढ़ोतरी की डिमांड 14 परसेंट से घटाकर 6 फीसदी की गई है। पावरकाॅम ने कहा है कि दूसरे राज्यों को बेची गई बिजली का मुनाफा जनता को पासऑन करेंगे। पंजाब सरकार से भी कहा है कि अभी 20 फीसदी सीधा टैक्स बिजली पर है, जिसमें 8 फीसदी ईडी, 5 फीसदी इंफ्रास्ट्रस्चर सैस, 5 फीसदी सोशल सिक्योरिटी सैस और 2 फीसदी नगर निगम टैक्स शामिल हैं। इसे तर्कसंगत बनाना चाहिए।

इसके बाद दो अप्रैल से लागू होने वाले बिजली टैरिफ में घरों को दिल्ली की तर्ज पर नई स्लैब में बिजली रेट में राहत में दी जा सकती है। पावरकाॅम के जानकार बताते हैं कि दिसंबर 2019 में पावरकाॅम ने पावर रेगुलेटरी अथाॅरिटी से कहा कि नए वित्तीय साल में रेवेन्यू का जो अंतर बढ़ेगा, इसके अनुसार उसे 11000 करोड़ का इजाफा चाहिए। पुरानी रिपोर्ट के अनुसार सारा खर्च डालकर बिजली यूनिट की शुद्ध कीमत 6 रुपये 95 पैसे बताई गई थी जिसे नई नई रिवाइज्ड पटीशन में 6 रुपये 52 पैसे बताया गया है। अब इस घटाई गई शुद्ध कीमत के अनुसार घरेलू बिजली टैरिफ सेट करने का मंथन चल रहा है।

पावरकाॅम ने पहले 14% तक रेट बढ़ाने की मांग की थी, अब घटाकर 6% करने का प्रस्ताव भेजा

नई स्लैब में घरेलू बिजली पर पहले 100 यूनिट का रेट 4.50 रुपये, इसके बाद 500 यूनिट तक 5.30 रुपये और फिर इसके बाद असीमित 6 रुपये 50 पैसे रेट करने का मंथन चल रहा है। जबकि फिक्स चार्जेज वर्तमान की तरह पहले 2 किलोवाट पर 35 रुपये प्रति किलोवाट, इसके बाद हर किलोवाट पर 55 रुपये तक फिक्स चार्जेज हो सकते हैं। जबकि व्यापारिक उपभोक्ता की स्लैब पर अलग से मंथन हो रहा है। अभी व्यापारिक उपभोक्ता को 10 रुपये यूनिट सभी टैक्स व हिडन चार्जेज डालकर रेट पड़ता है जिसे अब 7 रुपये 20 पैसे पर सरकार लाने के लिए तैयारी कर रही है। इंडस्ट्री, किसान और बल्क यूजर्स की बात अभी पंजाब में इंडस्ट्री को प्रति यूनिट 1 रुपये की सब्सिडी दी है। जबकि खेतीबाड़ी और एससीबीसी कैटागरी के कनेक्शन पर कुल 12000 करोड़ की सब्सिडी है। इनके रेट में आंशिक इजाफा संभव है लेकिन इस बढ़ोतरी का बोझ सरकार की जेब पर ही पड़ेगा। अभी पहले सौ यूनिट 4.99 रुपये, इसके बाद 300 यूनिट का रेट 6.59 रुपये है।

पावरकाॅम ने कहा- टैक्स, सब्सिडी व क्राॅस सब्सिडी तर्कसंगत करें

नए साल के टैरिफ को लेकर रिपोर्ट में पावरकाॅम ने पहली बार लिखा है कि 20 फीसदी डायरेक्ट टैक्स, सब्सिडी व क्रास सब्सिडी को तर्कसंगत बनाने की जरूरत है। इससे पंजाब में बिजली महंगी हो रही है।



प्रतीकात्मक फोटो।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends