पेज

शुक्रवार, 20 मार्च 2020

मप्र में 2019 में ज्यादती-हत्या के 9 मामलों में हुई थी फांसी


भोपाल.साल2012 में हुए निर्भया कांड के आरोपियों को शुक्रवार सुबह 5 बजेफांसी दे दी गई है। मध्यप्रदेश में वर्ष 2019 में ज्यादती और हत्या के जघन्य अपराध के 9 प्रकरणों में निचली अदालतों से आरोपियों को फांसी की सजा दी गई है। सभी मामलों को फांसी की सजा पर मुहर के लिए हाईकोर्ट भेजा गया।

हाईकोर्ट ने अब तक इनमें से 2 मामलों में फैसला सुनाया है। सात मामलों पर अभी फैसला आना बाकी है। इस साल यानि 2020 में भी अब तक ज्यादती और हत्या के 2 प्रकरणों में नरसिंहपुर और महू की कोर्ट से आरोपियों को फांसी की सजा हो चुकी है। ये मामले भी हाईकोर्ट में लंबित हैं।

सजा के इन दो मामलों में कोर्ट ने किया बदलाव

पिछले साल होशंगाबाद में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दीपक किरार की फांसी की सजा हाईकोर्ट ने 35 साल की जेल में तब्दील की है। इसी तरह इंदौर में 4 साल की बच्ची से ज्यादती और हत्या के आरोपी हनी उर्फ कक्कू की फांसी की सजा हाईकोर्ट ने अंतिम सांस तक जेल में तब्दील की है।

निचली अदालतों ने 11 प्रकरणों में सुनाई फांसी की सजा

गौरतलब है कि वर्ष 2019 में प्रदेश की निचली अदालतों से कुल 11 प्रकरणों में फांसी की सजा सुनाई गई थी। इनमें से 9 मामले दुष्कर्म एवं हत्या के और एक ज्यादती का है। इन 10 प्रकरणों में 9 पीड़िताओं की उम्र 3 से 16 वर्ष के बीच है, जबकि एक पीड़िता की उम्र 75 वर्ष है।

मप्र हाईकोर्ट


Click here to see more details

Bihar.         Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

Chhattisgarh News

Delhi News.       Enter National

Haryana.      Health news

 Jharkhand News

Lifestylenews

Madhya Pradesh

National.      Punjab News

Rajasthan News.       Sportsnews

Utar Pradesh

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends