सदर आरा प्रखंड के गंगहर में 15 मार्च को शाहाबाद चैम्पियन व शाहाबाद अभिमन्यु महिला-पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता है। इसमें भोजपुर, बक्सर, रोहतास व कैमूर जिले के कई नामी पहलवान अखाड़े में लड़ने की सहमति प्रदान कर चुके हैं। यह दंगल गांंव के समाजसेवी स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह की स्मृति में आयोजन के संयोजक सह भोजपुर कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष छोटू सिंह के द्वारा किया जा रहा है। दंगल में तीन कैटेगरी में पहलवानों के बीच अखाड़े में मुकाबला होगा। ये तीन कैटेगरी में शाहाबाद पुरुष चैम्पियन, शाहाबाद महिला चैम्पियन व शाहाबाद अभिमन्यु चैम्पियन शामिल है। शाहाबाद चैम्पियन के दोनों प्रतियोगिता में विजेता महिला एवं पुरुष पहलवान को नकद 11-11 हजार रुपए के साथ एक -एक गदा एवं चांदी का सिक्का पुरस्कार स्वरुप दिया जाएगा। उपविजेता पहलवान को 6 हजार नकद और एक-एक कप व चांदी का सिक्का दिया जाएगा। दूसरी तरफ, शाहाबाद अभिमन्यु के विजेता को नकद 8 हजार रुपया के साथ एक गदा व चांदी का सिक्का प्रदान किया जाएगा। इस कैटेगरी में उप विजेता को नकद 5 हजार रुपए के साथ एक कप और चांदी का सिक्का प्रदान किया जाएगा। पहलवान छोटू सिंह ने बताया कि अखाड़ा तैयार कर लिया गया है। गुरुवार को दंगल के लिए कैप्टेन महेंद्र सिंह, बच्चा सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, संजय सिंह, जनार्दन, प्रेम, कन्हैया सिंह आदि थे।
कुश्ती के लिए बनाया गया अखाड़ा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hi friends