पेज

रविवार, 16 फ़रवरी 2020

किक बॉक्सिंग स्पर्धा के लिए सीवीआरयू टीम जौनपुर पहुंची


डॉ. सीवी रामन विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने किक बॉक्सिंग टीम उत्तरप्रदेश के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुंच गई है। प्रतियोगिता 14 से 18 फरवरी तक आयोजित है।

डॉ. सीवी रामन विश्वविद्यालय के टीम में 7 खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता में वे वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर भाग लेंगे।

चयनित खिलाड़ियों में देवेंद्र नाथ गोपाल, पंकज मानिकपुरी, मयंक मनीष सिंह, अभिषेक तिवारी, नोहर सिंह यादव, वैभव कुमार राजवाड़े, राजकुमार जांगड़े, कोच महेश देवांगन और मैनेजर डॉ. बी. जॉन और शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जयशंकर यादव शामिल हैं।

गत वर्ष विश्वविद्यालय से 4 खिलाड़ियों का चयन हुआ था। इसमें से 2 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया था।


Bilaspur News - chhattisgarh news cvru team reaches jaunpur for kick boxing event



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends