पेज

शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020

ओम एजेंसी के संचालक वीरेंद्र सिंह के निधन पर जताया शोक


ओम एजेंसी के संचालक वीरेंद्र सिंह के निधन पर जताया शोकओम एजेंसी मेनरोड भुरकुंडा के मालिक वीरेंद्र सिंह उम्र 45 का गुरुवार को इलाज के दौरान वेदांता अस्पताल रांची में..


ओम एजेंसी मेनरोड भुरकुंडा के मालिक वीरेंद्र सिंह उम्र 45 का गुरुवार को इलाज के दौरान वेदांता अस्पताल रांची में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर भुरकुंडा कोयलांचल के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर उमड़ पड़ी।

भुरकुंडा पटेलनगर निवासी भूषण सिंह के छोटे पुत्र वीरेंद्र सिंह पिछले कई माह से जांडिस और लीवर रोग से पीड़ित थे। उनका इलाज एम्स दिल्ली में चल रहा था। वहां से इलाज कराकर

भुरकुंडा लौटने के बाद पिछले दिनों अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों द्वारा उन्हें मेदांता अस्पताल रांची में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार की दोपहर उनकी मौत हो गई। वीरेंद्र सिंह अपने पीछे प|ी, दो पुत्री अंशु, आशी और एक पुत्र अंश सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर क्षेत्र के

व्यवसायी और स्थानीय लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है। उनका अंतिम संस्कार रीवर साइड-गिद्दी स्थित दामोदर नदी तट पर किया गया।


Bhurkunda News - condolences on the death of virendra singh the director of om agency



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends