शनिवार, 15 फ़रवरी 2020

रामगढ़ को हरा रांची सेमीफाइनल में लोहरदगा ने हजारीबाग को हरा दिया


बोकारो जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में खेले जा रहे जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 एलिट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को अंतिम दोनों लीग मैच खेले गए। सेक्टर-4 स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में रांची की टीम ने अमित कुमार की शानदार गेंदबाजी की बदौलत रामगढ़ की टीम को 59 रनों से पराजित कर लगातार चौथी जीत दर्ज कर ग्रुप बी में पहला स्थान प्राप्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची की टीम 44.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 149 रनों का स्कोर बनाया।

 टीम की ओर से बृजेश सोनी ने नाबाद 39, राम रोशन आदर्श गिरी ने 24 -24 ,अमित कुमार ने 15 व अभिनव कुमार ने 10 रन बनाया। गेंदबाजी में रामगढ़ की ओर से अभय कुमार ने 24 रन देकर चार विकेट व विकास कुमार तामरकर ने 28 रन देकर तीन विकेट लिया। जबकि आशीष कुमार चौबे, आनंद कुमार व मोहित सिंह को एक-एक सफलता मिली।

जवाबी पारी खेलने उतरी रामगढ़ की टीम 29.5 ओवर में 90 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से अभिजीत उपाध्याय ने 30, आनंद कुमार ने 21 व शिवम कुमार ने 13 रन बनाया। गेंदबाजी में रांची की ओर से अमित कुमार ने 20 रन देकर 8 विकेट लिया।

 जबकि अक्षत जैन को एक विकेट मिला। मैच में घातक गेंदबाजी के लिए रांची टीम के अमित कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

वही चास कॉलेज चास के मैदान में खेले गए दूसरे मैच में लोहरदगा की टीम ने हजारीबाग की टीम को 8 विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हजारीबाग की टीम 21 ओवर में मात्र 96 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से रोहित मिश्रा ने 30 व अजीत कुमार ने 12 रन बनाया। गेंदबाजी में लोहरदगा की ओर से हर्ष देव गौतम ने 11 रन देकर व फरहान इम्तियाज ने 43 रन देकर पांच - पांच विकेट लिया।

 जवाबी पारी खेलने उतरी लोहरदगा की टीम ने जीत के लिए जरूरी 97 रन 13.2 ओवर में 2 विकेट खोकर बना लिया। टीम की ओर से कप्तान हर्षदेव गौतम ने नाबाद 50, अभिनव प्रशांत ने 26 व अमित कुमार गुप्ता ने नाबाद 16 रन बनाया। गेंदबाजी में हजारीबाग की ओर से विराज वर्मा ने 25 रन देकर दो विकेट लिया। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए लोहरदगा के कप्तान हर्ष देव गौतम को मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच का संचालन अंपायर राजेश्वर सिंह, उमेश कुमार पाठक, ओपी राय व जितेंद्र कुमार ने किया।

मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार लेते रांची के अमित कुमार।





Bokaro News - lohardaga defeated hazaribagh in ranchi semifinals defeating ramgarh




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends