पेज

शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020

मत्स्य पालन में स्वरोजगार से सुधारें अपनी आर्थिक स्थिति : सिन्हा


सीधा संवाद कार्यक्रम में 11 मामले उठाए गएउरीमारी| बरका-सयाल सीसीएल के गेस्ट हाउस में गुरूवार को सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 11 समस्याएं...



मत्स्य विभाग बोकारो ने तरंगा पंचायत के फुटबॉल मैदान में मत्स्य कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता समाजसेवी योगेंद्र प्रसाद महतो ने की तथा संचालन मत्स्य कृषक कामेश्वर महतो ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मत्स्य प्रसार पदाधिकारी नीली सिन्हा ने कहा कि मत्स्य पालन कर स्वरोजगार से मत्स्य कृषक अपनी आर्थिक

स्थिति सुधार सकते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं रंगीन मछली का पालन पोषण कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर स्वावलंबी बन सकती हैं। मछली बहुत ही पौष्टिक आहार है। इसे खाने से कुपोषण दूर होगा, वहीं विटामिन की कमी भी यह दूर करेगा।

इससे आंख की रोशनी भी बढ़ती है और यादाश्त भी मजबूत होती है। मछली में काफी मात्रा में कैल्शियम है, जिससे हड्डी भी मजबूत होती है। मौके पर प्रवीण पांडेय, मुखिया संघ के पूर्व जिला

उपाध्यक्ष राजेश रवानी, चक्रधारी रवानी, मनोज कुमार शर्मा, शंकर महतो, प्रदीप तुरी, देवानंद महतो, एमडी एकबाल, विजय मांझी, संतोष महतो, फागु महतो, भवानी महतो, एमडी रफीक, जितेंद्र महतो सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग।


Bokaro News - self employment in fisheries should improve its economic condition sinha



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends