पेज

सोमवार, 10 फ़रवरी 2020

दिन में बढ़ी ठिठुरन, भाेपाल में रात का तापमान 8.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ; जबकि दिन में यह 23.1 डिग्री रहा


भाेपाल | हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से आ रही सूखी और सर्द हवा से प्रदेश फिर कड़ाके की ठंड से ठिठुर गया। रविवार को भाेपाल में दिन और रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे पहुंच गया। रात का तापमान 8.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जबकि दिन में यह 23.1 डिग्री रहा। 24 शहराें में रात का तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच पहुंच गया।
  • यहां शीतलहर... इंदाैर, जबलपुर, सागर, हाेशंगाबाद औररीवा संभागाें के ज्यादातर शहराें व कस्बों में।
  • यहां कोल्ड-डे... इंदाैर, छिंदवाड़ा, बैतूल, सिवनी। रीवा सबसे ठंडा रहा, पारा 4.5 डिग्री पर पहुंचा।
  • अब आगे क्या... दाे दिन बाद भाेपाल, इंदाैर समेत पश्चिमी मप्र में भी तापमान में मामूली ही बढ़ाेतरी हाेगी, लेकिन ठंडक बनी रह सकती है।

फाइल फोटो।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends