गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020

एनआईए कोर्ट ने आतंकवादी नीटा व बग्गा के नॉन बेलेबल वारंट जारी किए; पाक से एके-47 राइफल पहुंचाते थे


मोहाली.तरनतारन में पाकिस्तानी ड्रोन से हथियारों की सप्लाई के मामले में मोहाली की स्पेशल एनआईए कोर्ट की ओर मामले में नामजद 2 आतंकियों रणजीत सिंह नीटा और गुरमीत सिंह बग्गा के खिलाफ नॉन बेलेबल अरेस्ट वारंट जारी किए हैं। जम्मू-कश्मीर का रहने वाला रणजीत सिंह इस समय पाकिस्तान में है और होशियारपुर का गुरमीत सिंह बग्गा जर्मनी में है।

पाक से ड्रोन के जरिए पंजाब के चोला साहिब में हथियार और विस्फोटक सामग्री पहुंचाई गई थी। इन हथियारों में एके-47 राइफल, 16 मैगजीन और 472 राउंड गोला बारूद, चार चीन की निर्मित .30 बोर पिस्तौल, आठ मैगजीन और 72 राउंड गोला बारूद के साथ, नौ हैंड ग्रेनेड, 5 सैटेलाइट फोन, 2 मोबाइल फोन, 2 वायरलेस सेट और 10 लाख रुपए के अंकित मूल्य वाली नकली करंसी पंजाब पुलिस की स्पेशल यूनिट ने जब्त की थी।

पंजाब व जेएंडके में करनी थी टेररिस्ट एक्टिविटी

इन हथियारों का इस्तेमाल पंजाब और जेएंडके में आतंक फैलाने के लिए किया जाना था। अब एनआईए इस पूरे मामले की जांच कर यह पता लगा रही है कि हथियारों का इस्तेमाल पाकिस्तान की एजेंसियां करने वाली थी। इसके अलावा जांच में सामने आया है कि नीटा और गुरमीत सिंह बग्गा की ओर से हथियारों और विस्फोटक की तस्करी की योजना बनाई गई थी।




प्रतीकात्मक फोटो।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends