शनिवार, 15 फ़रवरी 2020

अफसरों से बोले सीएम, मैं 3 साल से आपके काम से संतुष्ट नहीं, काम नहीं करने वाले कर्मियों व अधिकारियों को तुरंत हटवाएं





चंडीगढ़ (सुखबीर सिंह बाजवा).सूबे के अफसरों के खिलाफ

मिल रही विधायकाें, जिला व ब्लाॅक स्तरीय नेता व कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अब एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इस मामले काे लेकर शुक्रवार काे सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विभिन्न जिलों के डीसी से मीटिंग की। इस दौरान इन शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाते साफ किया कि विधायकों के कामों पर कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर होनी चाहिए, बेशक एमएलए कांग्रेस का हो या किसी अन्य पार्टी का, उनके कामों का निपटारा जल्द होना चाहिए। किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।
वे जनता के प्रतिनिधि हैं और लोगों ने इस विश्वास के साथ विधानसभा में भेजा है कि उनके द्वारा उनकी समस्याओं का हल तुरंत हो सकेगा। अगर अधिकारी उनकी बात नहीं सुनेगा तो सरकार का लोगों पर गलत प्रभाव पड़ेगा, जो कि बर्दाश्त योग्य नहीं है। इसलिए विधायकों के कामों में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को साथ-साथ ही मिलना चाहिए। अगर इसमें किसी प्रकार की कोई अड़चन हो तो वे संबंधित विभाग के मंत्री से बात कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार के तीन साल के कार्यकाल के दौरान मैं अफसरों के कामों से संतुष्ट नहीं हूं। इसलिए अब अफसर पब्लिक डीलिंग के कामों और सरकारी योजनाओं के कामों में किसी प्रकार की ढील न बरतें। हालांकि मुख्यमंत्री ने एसीआर का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि काम करन करने वालों अफसरों की परफॉरमेंस पर इसका असर पड़ेगा। इसलिए अधिकारी लोगों व राजनेताओं के कामों में किसी प्रकार की कोताही न करें।
सीएम ने सभी डीसी से कहा कि टॉप की टू बॉटम अधिकारी कर्मचारियों की परफॉरमेंस काउंट की जाएगी। डीसी अपने अधीन काम करने वाले अधिकारियों की परफॉरमेंस भी देखें। फिर चाहें वह एसडीएम, तहसीलदार, बीडीपीओ, कानूनगो या पटवारी हो, अगर कोई कर्मचारी अधिकारी काम नहीं करता तो वह ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री से बात कर उनको हटवा सकते हैं और उनकी जगह काम करने वाले अधिकारी कर्मचारी काे लगवा सकते हैं।

नेताओं को प्रोटोकॉल के अनुसार सम्मान दिया जाना चाहिए

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सभी नेताओं को प्रोटोकॉल के अनुसार सम्मान दिया जाना चाहिए। अधिकारियों को विधायकों के कामों के लिए अधिक देर तक इंतजार नहीं कराना चाहिए। अगर कोई अधिकारी काम नहीं करेगा या फिर काम में लापरवाही बरतेगा तो उस पर कार्रवाई करते हुए उसे पब्लिक डीलिंग के कामों से तुरंत हटा लिया जाएगा। फिर उसकी पोस्टिंग के लिए वह खुद जिम्मेदार होगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends