बुधवार, 12 फ़रवरी 2020

200 पौधे लगाने वाले किसानों को देखरेख के लिए मिलेंगे 1400 रुपए


प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार भवन में मंगलवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखंड प्रमुख रिंकी सिंह और आमस बीडीओ रमेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हुई। बैठक में सभी विभाग तथा प्रतिनिधियों की उपस्थिति नहीं रही, लेकिन उपस्थित प्रतिनिधियों ने अपने-अपने पंचायतों के समस्या से पदाधिकारियों को अवगत करवाया। मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी दिपतेश कुमार ने बताया कि मनरेगा से प्रखंड के किसानों के लिए पशुपालन सेट, बकरी शेड तथा तालाब 

निर्माण तथा पेड़ पौधे भी लगाए जाएंगे तथा प्रति 200 पौधे लगाने वाले किसानों को उसकी देखरेख के लिए 1400 रुपए प्रति माह सरकार द्वारा दी जाएगी। प्रखंड के किसानों को निजी जमीन में भी तालाब तथा पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। वहीं बिजली विभाग के जेई नवलेश कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों में बिजली तार के मरम्मत कार्य चल रही है और 1 महीने के अंदर सभी को ठीक कर दिया जाएगा तथा स्मार्ट मीटर भी लगाए जाएंगे।

चिकित्सा मामले में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुल्तान अंसारी ने बताया कि आयुष्मान भारत मिशन के तहत प्रखंड के गरीब परिवार के लोगों को सरकार द्वारा पांच लाख तक की सहायता राशि दी जाएगी। मौके पर प्रखंड प्रमुख रिंकी सिंह, उप प्रमुख अत्ताउल्लाह खान, पंचायत राज पदाधिकारी संजय मिश्रा, पंचायत समिति गणेश पासवान, आमस मुखिया अरविंद कुमार मिश्रा, जयप्रकाश मांझी, बैंक ऑफ बड़ौदा के चंदन शर्मा, अंचलाधिकारी राम कुमार रमन उपस्थित थे।


पंचायत समिति की बैठक में शामिल लोग।



Aams News - farmers planting 200 saplings will get rs 1400 for maintenance




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends