पेज

शनिवार, 8 फ़रवरी 2020

तरनतारन में नगर कीर्तन के दौरान पटाखों से भरी ट्रॉली में धमाका; 10 की मौत, कई लोग घायल


तरनतारन (पंजाब). तरनतारन में शनिवार को धार्मिक आयोजन के दौरान पटाखों की ट्रॉली में विस्फोट हो गया। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। हादसा शनिवार की दोपहर तब हुआ, जब श्रद्धालु नगर कीर्तन में शामिल होने बाबा दीप सिंह के जन्मस्थान टाहला जा रहे थे। इस कार्यक्रम में आतिशबाजी के लिए ही ट्रॉली में पटाखे रखे गए थे।
तरनतारन एसएसपी ध्रुव दहिया ने कहा- नगर कीर्तन के दौरान आतिशबाजी की जा रही थी। इसी दौरान दुर्घटना हुई और ट्रैक्टर-ट्रॉली में विस्फोट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसमें 14-15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पाकिस्तान की सीमा से सटा है तरनतारन

पुलिस ने बताया कि धमाका क्यों हुआ, इसकी जांच जारी है। तरनतारन पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ है, ऐसे में धमाके के पीछे आतंकी घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इस आधार पर भी घटना की जांच की जा रही है।



धमाके से पटाखों से लदी ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए।
स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends